Azamgarh News: फर्ज निभाते शहीद हुए होमगार्ड के परिवार को मिली 38 लाख की मदद, ड्यूटी के दौरान सियार के हमले में हुई थी मौत

Azamgarh News: आज़मगढ़ ज़िले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सियार के हमले में शहीद हुए होमगार्ड जवान चंद्र बदन चौहान के परिवार की मदद के लिए ज़िला प्रशासन और होमगार्ड विभाग आगे आया है। दिवंगत होमगार्ड के परिवार को ज़िले के डीएम रविंद्र कुमार और होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने कुल 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

30 लाख की बीमा राशि और बच्चों की पढ़ाई का ख़र्च

होमगार्ड जवान चंद्र बदन चौहान 23 दिसंबर की रात ड्यूटी पर थे, जब सियार ने उन पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम और होमगार्ड कमांडेंट ने मृतक होमगार्ड की पत्नी लालती देवी को 30 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह राशि एक्सिस बैंक के सहयोग से बीमा योजना के तहत दी गई है।

इसके अलावा, होमगार्ड जवान के दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए चार-चार लाख रुपये की अतिरिक्त मदद भी की गई है। इस तरह, पूरे परिवार को ज़िला प्रशासन के सहयोग से कुल 38 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली है। होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने बताया कि यह मदद इसलिए दी गई है ताकि परिवार को किसी तरह की समस्या न हो और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा सुचारू रूप से चलती रहे। इस अवसर पर एडीएम फ़ाइनेंस गंभीर सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read: फिर ठप हुई IRCTC के वेबसाइट, यात्रियों की टिकट बुकिंग पर संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.