आज से लखनऊ में त्योहारों को देखते हुए यातायात डायवर्जन लागू, प्रमुख बाजारों में नो-एंट्री

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में आगामी त्योहारों (दीपावली आदि) के मद्देनजर शनिवार, 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों और बाजारों के लिए विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है, जिसका उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना है।

हजरतगंज और चारबाग के लिए विशेष व्यवस्था

यातायात पुलिस ने हजरतगंज बाजार में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष नियम लागू किए हैं:

  • नो-स्टॉप ज़ोन: चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मुड़कर मेफेयर तिराहा या अल्का तिराहा की तरफ जा सकेंगे, लेकिन अटल चौक से डीएम आवास के बीच किसी भी वाहन को रुकने नहीं दिया जाएगा (नो-स्टॉप ज़ोन)।
  • पार्किंग: परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार आने वाले वाहन हिंदी संस्थान से बाएं मुड़कर सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

अन्य डायवर्जन:

  • लीला सिनेमा रोड/डनलप: लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं अल्का तिराहा से हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये डनलप तिराहा से सहारा मॉल की तरफ से जा सकेंगे।
  • सप्रू मार्ग: सप्रू मार्ग से डनलप तिराहा से अल्का तिराहा की तरफ जाने वाले वाहन डनलप तिराहा से बाएं बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज एवं दाहिने सहारा मॉल होकर शाहजनफ रोड होते हुए जा सकेंगे।
  • सिकंदरबाग: सिकंदरबाग चौराहे से शाहजनफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप तिराहा होकर अल्का तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए जाना होगा।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें।

Also Read: ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप आज होगी रवाना, राजनाथ सिंह और सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.