Ayodhya News: अयोध्या में बदल गया रामलला के दर्शन का समय, शीतकालीन सत्र के लिए नया शेड्यूल जारी
Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। बदलते मौसम को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला मंदिर का नया शीतकालीन दर्शन शेड्यूल जारी किया है। अब ठंड के मौसम में भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आरतियों और कपाट खुलने-बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।
अब 4:30 बजे होगी सुबह की मंगला आरती
नए शेड्यूल के अनुसार, प्रातःकाल की मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे से 4:40 बजे तक होगी। इसके बाद श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे तय किया गया है और रामलला के दर्शन सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक चलेंगे।

नई समय-सारिणी
१- मंगला आरती- सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक
२- श्रृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे
३- रामलला दर्शन प्रारंभ- सुबह 7:00 बजे
४- बाल भोग हेतु कपाट बंद- सुबह 9:00 बजे
५- कपट पुनः खुलेगा- सुबह 9:05 बजे
६- सुबह का दर्शन- 11:45 बजे तक
७- राजभोग के लिए कपाट बंद- 11:45 से 12:00 बजे तक
८- भोग आरती- दोपहर 12:00 बजे
९- दर्शन प्रवेश बंद- 12:15 बजे
१०- कपाट पूर्णतः बंद- 12:30 बजे
११- दोपहर विश्राम- 1:30 बजे तक
१२- संध्या आरती- शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक
१३- रात्रि दर्शन बंद- रात 9:00 बजे
१४- रात्रि भोग- 9:15 से 9:30 बजे तक
१५- शयन आरती- रात 9:30 से 9:45 बजे तक
१६- कपट बंद- रात 9:45 बजे से सुबह 4:30 बजे तक
ट्रस्ट ने की भक्तों से अपील
वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नए शेड्यूल का पालन करें और दर्शन के दौरान मंदिर के नियमों का सम्मान करें। ट्रस्ट के अनुसार, यह बदलाव भक्तों की सुविधा और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि दर्शन के समय ठंड या भीड़ के कारण किसी को असुविधा न हो।
अयोध्या (Ayodhya) के इस ट्रस्ट का कहना है कि शीतकालीन मौसम में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाती है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को दर्शन में कठिनाई होती थी। अब नए समय के साथ भक्त न सिर्फ दर्शन कर पाएंगे बल्कि आरतियों में भी उचित समय पर शामिल हो सकेंगे। वहीं अयोध्या में बढ़ती ठंड और तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह परिवर्तन रामलला के भक्तों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Read: Lucknow News: रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

