पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोप में RAS अधिकारी निलंबित
Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी छोटूलाल शर्मा को अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अधिकारी ने पंप कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था।
राज्य सरकार ने गुरुवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय जयपुर सचिवालय स्थित कार्मिक विभाग रहेगा, जहां उन्हें अपनी हाजिरी देनी होगी। शर्मा प्रतापगढ़ जिले में लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर यह घटना हुई। बताया गया है कि अधिकारी छोटूलाल शर्मा अपनी कार में परिवार के साथ सीएनजी भरवाने के लिए कतार में थे। उनसे पीछे खड़ी एक अन्य कार के चालक ने पहले सीएनजी भरने की बात कही। इस पर पंप कर्मचारी ने उस वाहन को प्राथमिकता दे दी।
Meet the most Decent and Innocent person on the planet, one and only SDM Chotu Lal Sharmapic.twitter.com/nMSQHlWIV2 https://t.co/CzEpPrEBVF
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) October 24, 2025
इसी बात को लेकर छोटूलाल शर्मा और पंप कर्मचारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गर्मा-गर्मी में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि शर्मा ने कथित तौर पर पंप कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पंप कर्मचारियों ने भी विरोध किया और मौके पर खूब हंगामा हुआ।
Also Read: बसपा में खत्म हुई मंडलीय व्यवस्था, यूपी को 9 जोन में बांटा गया, नियुक्त हुए नए प्रभारी

