वाराणसी को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे PM मोदी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 7 और 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक उनका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन

इसके साथ ही तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन भी होगा। अपने प्रवास के दौरान वे स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे में कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिनमें वाराणसी रोपवे प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, वे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के बाद प्रधानमंत्री बिहार रवाना होंगे, जहां वे चुनावी प्रचार में भाग लेंगे।

CM योगी ने तैयारियों का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहें, ताकि बनारस में यह दौरा पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक साबित हो सके।

 

Also  Read: कुर्क होगी संभल हिंसा के मास्टरमाइंड की संपत्ति

Get real time updates directly on you device, subscribe now.