‘मोदी-नीतीश ने बिहार के लोगों को मजदूर बना दिया’, राहुल गांधी का भागलपुर रैली में बड़ा आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने बिहार के लोगों को “हिंदुस्तान का मजदूर” बना दिया है।

युवाओं को ‘मजदूर’ बनाने का आरोप

राहुल गांधी ने अपनी रैली में बिहार के युवाओं को रोज़गार के मुद्दे पर केंद्रित करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि बिहार का युवा अपने फोन के पीछे ‘मेड इन बिहार’ देखे। हम चाहते हैं कि बिहार में छोटी फैक्ट्रियां लगें, फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगें और युवा उस फैक्ट्री में काम करे, और वहां का मालिक बने।”

पीएम मोदी के उस बयान पर तंज़ कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोबाइल डेटा सस्ता होने से युवा रील बना सकते हैं। राहुल ने कहा, “फेसबुक-इंस्टा देखने से पैसा नहीं आता है। यह पैसा रिलायंस जियो और एयरटेल के पास जाता है।”

रील्स को बताया ’21वीं सदी का नशा’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर भी तीखी टिप्पणी की। “इंस्टाग्राम, फेसबुक और रील्स ध्यान भटकाने का तरीका है। यह 21वीं सदी का नशा है। ये (भाजपा-जदयू) चाहते हैं कि आप वोट चोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल न पूछें।”

बैंकों और उद्योगपतियों पर हमला

उन्होंने दावा किया कि देश में बैंकों के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद हैं। लोन में भेदभाव: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों, बुनकरों और मखाना निकालने वाले लोगों को बैंक कभी लोन नहीं देते हैं, मगर अंबानी-अडानी का लाखों-करोड़ों का कर्जा माफ हो सकता है।

Also Read: PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे काशी, CM योगी ने किया स्वागत; बरेका में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.