सिद्धार्थनगर: 2.28 करोड़ की लागत से बनेगा शोहरतगढ़ उप निबंधक कार्यालय का नवीन भवन

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र को बुधवार को एक बड़ी सौगात मिली। उप निबंधक कार्यालय, शोहरतगढ़ के नवीन भवन निर्माण कार्य हेतु ₹228.95 लाख (करीब 2.29 करोड़ रुपये) की लागत से भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएसएस (UPRNSS) इस नवीन भवन का निर्माण करेगी।

वर्चुअल शिलान्यास और घोषणाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस निर्माण कार्य का वर्चुअल भूमि पूजन और शिलान्यास रवीन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ.प्र. के कर कमलों द्वारा उप निबंधक कार्यालय, शोहरतगढ़ प्रांगण में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयासों से यह कार्य मूर्ति रूप ले सका। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार की मंशा है कि स्टांप और निबंधन विभाग के कार्यालयों में आम जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलें, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उप महानिरीक्षक निबंधन, बस्ती मंडल, शशि भान मिश्र ने सरकार द्वारा दी गई छूटों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग से संबंधित महिलाओं के लिए ₹1 करोड़ तक की क्रय की गई संपत्ति पर ₹1 लाख की छूट दी गई है। विधायक विनय वर्मा ने जनहित के इस प्रयास को मूर्तरूप देने के लिए मंत्री रवीन्द्र जायसवाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्य ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थिति

वर्चुअल भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में उप महानिरीक्षक निबंधन शशिभान मिश्र, उप जिला अधिकारी शोहरतगढ़ विवेका नंद मिश्र, बार एसोसिएशन शोहरतगढ़ के अध्यक्ष दयासागर पाठक, मंत्री बृजेश दत्त शुक्ल, सहायक महा निरीक्षक निबंधन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, उप निबंधक शोहरतगढ़ बृजेश मौर्य, तथा कार्यदाई संस्था UPRNSS के अधिशाषी अभियंता दलजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Balrampur: पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के प्रयास से बलरामपुर में रुकेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.