ईओडब्ल्यू : लाखों के गबन का आरोपी बाबू गोंडा से गिरफ्तार, जांच तेज

अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम का मामला, मार्जिन मनी ऋण में हेराफेरी पर पकड़ा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम में लाखों के गबन के आरोपी वरिष्ठ सहायक हुसैनगंज लखनऊ निवासी इमरान को ईओडब्ल्यू ने गोंडा से बुधवार को गिरफ्तार किया।

ईओडब्ल्यू द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान के तहत अनु0अन्वे0-17/2006,  मु0अ0सं0-1001/2000,  419, 420, 467, 468, 408, 471, 120बी भादवि0 व 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना-केातवाली गाजीपुर में अभियुक्त की गिरफ्तारी बुधवार को साढ़े तीन बजे ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विकास भवन गोण्डा स्थित दफ्तर से की गयी। अभियुक्त वर्तमान में वरिष्ठ सहायक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जनपद गोण्डा में नियुक्त था।

मार्जिन मनी ऋण में हेराफेरी

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड जवाहर भवन लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में वर्ष 1996 से अप्रैल 2000 के मध्य मार्जिन मनी ऋण का वितरण किया गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने विवेचना से पाया कि अभियुक्तगण द्वारा फर्जी अभिलेख तैयार कर निगम मुख्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों से मिली भगत कर फर्जी नाम पते से जिला प्रबन्धक उत्तर प्रदेश वित्तीय एवं विकास निगम गाजीपुर/अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) जनपद गाजीपुर व सम्बन्धित बैंक की फर्जी तौर पर औपचारिकताए पूर्ण कर मार्जिन मनी प्राप्त कर लगभग 11 लाख का गबन किया गया।

इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के बाद कुल 13 अभियुक्तों की संलिप्तता पायी गयी थी। गिरफ्तार वरिष्ठ सहायक मो0 इमरान को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Also Read: कोडिन सिरप तस्करी रैकेट ध्वस्त: STF ने 200 करोड़ की काली कमाई करने वाले 4 तस्करों को सहारनपुर से दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.