पिता धर्मेंद्र को लेकर सनी देओल का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोले- आप लोगों को शर्म नहीं आती
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि वह सुरक्षित घर लौट चुके हैं। घर पर ही डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज और रिकवरी जारी है।
इस दौरान, जहां उनके करीबी उनकी सेहत का हाल जानने घर पहुंच रहे हैं, वहीं पैपराजी का भी उनके घर के बाहर तांता लगा हुआ है। आज सुबह एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर सनी देओल काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने पैपराजी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों का कहना है कि उनकी यह नाराज़गी जायज है।
सन्नी देओल का गुस्सा फूटा 🔥
आप के घर मे भी माँ बाप है बच्चे है ,बेंचो#*शर्म नहीं आती -सनी देओल
पिता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबरों से पूरा
देओल परिवार मीडिया पे बेहद नाराज़ है ✍️ pic.twitter.com/F4n2EaptPk— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) November 13, 2025
पिता की चिंता में आगबबूला हुए सनी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल अपने घर से बाहर निकलते ही सामने खड़े पैपराजी को देखकर आगबबूला हो जाते हैं। लोवर और ग्रे शर्ट जैसे घर के कपड़ों में बाहर आए सनी ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा, आप लोगों को शर्म नहीं आती? आपके घर में भी मां-बाप और बच्चे होंगे, और आप वीडियो बना रहे हैं। शर्म नहीं आती।
इस दौरान सनी ने हाथ जोड़ते हुए पैपराजी को कड़ी नसीहत दी। उनके चेहरे पर पिता धर्मेंद्र की चिंता और गुस्सा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने भी सनी देओल का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि उनका गुस्सा बिल्कुल लाजमी है। जिस तरह से पैपराजी उनके घर के बाहर डटे हुए हैं, वह प्राइवेसी का सरासर उल्लंघन है।
कमेंट सेक्शन में कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा, ये क्या हरकत है, उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ते। एक अन्य यूज़र ने कहा, ऐसे में किसी को भी गुस्सा आएगा ही। एक और शख्स ने टिप्पणी की, पहले अफवाह फैलाई और अब परेशान कर रहे हैं।
Also Read: Prayagraj News: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता गुलशन यादव की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

