Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा, उमरा करने गए 45 भारतीयों की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस सोमवार (17 नवंबर 2025) को डीजल टैंकर से टकरा गई।
इस दर्दनाक हादसे में 45 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफ़रीहाट नामक स्थान पर हुई।
कैसे हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुफ़रीहाट इलाके में हुई। तीर्थयात्रियों से भरी बस हाईवे पर मदीना की ओर बढ़ रही थी, तभी सामने से आ रहे डीज़ल टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बस में आग लगने की भी खबरें सामने आई हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
हादसे में मारे गए सभी यात्री भारत से उमरा करने गए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इनमें से कई यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की जानकारी सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सऊदी प्रशासन व आपदा राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। शवों की पहचान का काम भी जारी है जिसकी औपचारिक पुष्टि जल्द की जाएगी।
भारत सरकार की प्रतिक्रिया
हादसे की जानकारी मिलने के बाद भारत सरकार भी सक्रिय हो गई है। दूतावास लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ितों की पहचान, राहत सामग्री तथा मेडिकल सहायता में समन्वय कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
यह हादसा उन परिवारों के लिए गहरा सदमा है जिन्होंने अपने प्रियजनों को उमरा यात्रा पर भेजा था।
हादसे के कारणों की जांच सऊदी प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।

