Cooch Behar Trophy: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की विस्फोटक बल्लेबाजी, दोनों पारियों में खूब चला बल्ला

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी में अपने ताबड़तोड़ खेल से सबका ध्यान खींच लिया है।

दिल्ली और बिहार के बीच खेले गए मैच में आर्यवीर ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी बल्लेबाजी में वही पुराना सहवाग-स्टाइल देखने को मिला—एटैकिंग अप्रोच, चौकों की बरसात और बॉलर पर दबाव।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए। ओपनर आर्यवीर सहवाग ने 120 गेंदों पर 72 रन ठोके, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

कप्तान प्रणव पंत ने भी 89 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच पहली पारी में 147 रनों की साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Aryavir Sehwag

गेंदबाजों का जलवा, बिहार फॉलोऑन में फंसा

दिल्ली की गेंदबाजी भी लाजवाब रही। टीम ने बिहार को पहली पारी में 125 रन पर ऑलआउट कर दिया। पहली पारी में दिल्ली को 153 रन की बढ़त मिली, जिसके चलते बिहार को फॉलोऑन खेलने के लिए भेजा गया।

दूसरी पारी में भी आर्यवीर नाबाद

बिहार ने दूसरी पारी में 205 रन बनाए और दिल्ली के सामने जीत के लिए सिर्फ 53 रन का लक्ष्य रखा गया। दिल्ली ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

इस पारी में आर्यवीर सहवाग 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 99 रन बनाए।

आर्यवीर में दिखा अपने पिता का पुराना अंदाज़

आर्यवीर का खेल देखने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि उनके अंदर सहवाग का आक्रामक खेल जिंदा है। कवर ड्राइव, कट, पुल—सबमें वही पुरानी झलक देखने को मिली।

Also Read: Ranji Trophy में जारी मोहम्मद शमी का तूफान, क्या दूसरे टेस्ट में मिलेगा मौका?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.