कोलकाता और बंगाल में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की राजधानी और आसपास के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह 10:08 से 10:10 बजे के बीच कुछ सेकंड के लिए ये झटके महसूस किए गए।

बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में घोड़ाशाल से लगभग 7 किलोमीटर दूर था। कोलकाता के अलावा, पश्चिम बंगाल के मालदा, नादिया, कूचबिहार और कई अन्य जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। गनीमत यह रही कि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

क्यों आता है भूकंप

हाल के दिनों में दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। भूकंप आने का मुख्य कारण पृथ्वी के भीतर की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल है। हमारी धरती के नीचे 7 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब इन प्लेट्स में टकराव या घर्षण होता है, तो इससे ऊर्जा निकलती है, जिसके कारण धरती पर कंपन होता है, जिसे हम भूकंप कहते हैं। भूकंप से अक्सर मकानें गिर जाती हैं, जिससे आम जनजीवन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Also Read: वियतनाम में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 43 हुई, 67 हजार से ज़्यादा घर डूबे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.