विवादों के बीच मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं 74वीं मिस यूनिवर्स, भारत की मणिका विश्वकर्मा हुईं टॉप 12 से बाहर

Sandesh Wahak Digital Desk: 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट के फाइनल में दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स अपने शानदार गाउन और सैश के साथ मंच पर उतरीं। इस साल का आयोजन थाईलैंड में किया गया, जिसमें मेक्सिको की ब्यूटी फातिमा बॉश ने सभी विवादों के बावजूद मिस यूनिवर्स का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया है।

हालांकि, इस बार का यह पेजेंट काफी विवादों में घिर गया था। एक प्रतियोगी की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए जाने के आरोपों से इस विवाद की शुरुआत हुई। इस घटना के बाद कई कंटेस्टेंट नाराज होकर बाहर चली गईं, और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शो की होस्ट भी भावुक होकर रो पड़ीं। इन तमाम उथल-पुथल के बीच, टॉप 5 में जगह बनाने वाली फातिमा बॉश के सिर जीत का ताज सजा। फर्स्ट और सेकेंड रनरअप भी चुनी जा चुकी हैं।

भारत की उम्मीदें टूटीं

भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत की और वह टॉप 30 में शामिल होने में सफल रहीं। हालांकि, वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, जिसके साथ ही भारत की उम्मीदें टूट गईं।

द पावर ऑफ लव रही थीम

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि इस साल का कॉम्पिटिशन केवल खूबसूरती का उत्सव नहीं है, बल्कि यह कल्चर, मकसद और कनेक्शन का एक वैश्विक जमावड़ा है, जिसकी आधिकारिक थीम ‘द पावर ऑफ लव’ थी। हफ्ते भर चले इस इवेंट के दौरान इंटरव्यू, पर्सनल कहानियों, इवनिंग गाउन, नेशनल कॉस्ट्यूम और स्विमवियर राउंड आयोजित किए गए। 1952 में स्थापित, मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन 70 से अधिक सालों की विरासत के साथ महिलाओं के लिए नेतृत्व, शिक्षा, सामाजिक प्रभाव, विविधता और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देता है।

Also Read: Varanasi News: काशी में पहली बार CPL का आयोजन, IPL की तर्ज पर बच्चों को मिलेगी प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.