Lucknow News: बंद मकानों में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के जोन-उत्तरी/थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग ₹30 लाख रुपये मालियत के चोरी किए गए जेवरात (पीली और सफेद धातु के) और ₹50,000/- नगद बरामद किए गए हैं। जिसमें सोने के हार, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चूड़ियां, कंगन, झुमकी, पायल, बिछिया, करधनी, और चांदी के सिक्के व बर्तन शामिल हैं। घटना में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की आई-20 कार (संख्या UP32JA0909) भी बरामद की गई है।

गिरफ्तारी और पहचान

थाना मड़ियांव पुलिस टीम शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को भिठौली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये सीतापुर की ओर जा रहे थे।

अभियुक्त का नाम उम्र (लगभग) मूल निवास व्यवसाय
जीशान गाजी उर्फ छोटू 22 वर्ष चंदाकोडर, बीकेटी लखनऊ शीशे का काम
मो. अरशद 25 वर्ष चंदाकोडर, बीकेटी लखनऊ शीशे का काम
रियाज 28 वर्ष पैगम्बरपुर, महमूदाबाद, सीतापुर कुर्ते बनाने का काम

9 से अधिक मुकदमों का खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों की गिरफ्तारी से थाना मड़ियांव, अलीगंज, जानकीपुरम समेत विभिन्न थानों में दर्ज 9 से अधिक मुकदमों का खुलासा हुआ है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे और चोरी के सामान को बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। अभियुक्त मो. अरशद का 20 से अधिक मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें चोरी और डकैती से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है और इनके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों और जनपदों से भी जानकारी जुटा रही है।

Also Read: ‘मुझसे अब SIR का काम नहीं होगा, मैं थक गया हूं…’, एक और BLO ने दी जान, अब तक 8 की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.