पाकिस्तान में इमरान खान की जेल में मौत की अफवाह से उबाल, सरकार ने किया खंडन

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की खबर मंगलवार को सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिससे देश में बड़ा राजनीतिक उबाल आ गया। वायरल हो रही इन खबरों में आईएसआई (ISI) द्वारा उन्हें जहर दिए जाने का गंभीर दावा किया गया। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों को अफ़वाह बताकर खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि इमरान खान अडियाला जेल में सुरक्षित हैं।

परिवार को मुलाकात से रोका गया

इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब इमरान खान की तीन बहनों अलीमा, उज़्मा और नौरीन खान को कथित तौर पर तीन हफ्तों से उनसे नहीं मिलने दिया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल के बाहर धरने के दौरान पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा।

Imran Khan sisters

इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) और उनके परिवार ने लगातार मुलाकात न होने और उत्पीड़न के कारण उनकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। यह संवेदनशील अफवाह तब और तेज़ी से फैली जब एक मीडिया आउटलेट अफगानिस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से उनके मरने की खबर प्रसारित कर दी। सरकार और जेल प्रशासन की लंबी चुप्पी ने हत्या की आशंकाओं को गहरा कर दिया।

इमरान ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

इमरान खान को साल 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। दिलचस्प बात यह है कि अफवाह फैलने से पहले खान ने खुद जेल के भीतर अपनी हत्या किए जाने की गंभीर आशंका जाहिर की थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि जेल में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए सेना प्रमुख (Chief of Army Staff), आसिम मुनीर, पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। यह बयान पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना और पूर्व प्रधानमंत्री के बीच गहरे राजनीतिक टकराव को दर्शाता है।

Also Read: बरेली में ड्यूटी के दौरान BLO सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.