Shravasti News: दिल दहला देने वाला डबल मर्डर केस सुलझा, पुलिस ने चार साजिशकर्ताओं को दबोचा
खांवापोखर में दंपत्ति की हत्या की गुत्थी 4 दिन में सुलझी, संपत्ति विवाद निकला कारण
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र में 22/23 नवंबर की रात दंपत्ति रोशन खां और उनकी पत्नी वसीला की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थाना इकौना पुलिस टीम ने इस डबल मर्डर केस में शामिल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
कैसे हुआ खुलासा?
हत्या के बाद दर्ज मामले (मु.अ.सं. 309/2025 धारा 103(1) BNS) की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर चार आरोपियों—
1- नसीब खां, पुत्र रोशन खां, निवासी खावा पोखर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती
2- मुसीब खां, पुत्र इश्हाक खां, निवासी चिप्पीपुरवा, दा० सेमगढ़ा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती
3- हसीब खां उर्फ गुड्डू, पुत्र रोशन खां, निवासी खावा पोखर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती
4- प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी, पुत्र अनिल त्रिपाठी, निवासी पतेढ़ा, दा० मझऊवा सुमाल, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती
संपत्ति विवाद बना हत्या की जड़
जांच में सामने आया कि मृतक रोशन खां की काफी संपत्ति थी और इकौना कस्बे में उनकी तीन कीमती दुकानें थीं।
-
आरोपी प्रभाकर त्रिपाठी, जो पेशे से वकील है, ने धोखाधड़ी से दुकानों का बैनामा अपने नाम कराने की साजिश रची।
-
पहले उन्होंने रोशन खां की दूसरी पत्नी वसीला को अपने पक्ष में कर दानपत्र बनवाया, फिर उसी दिन फर्जी बैनामा भी करा लिया।
-
वसीला ने इस बैनामे को रद्द कराने के लिए सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था और प्रभाकर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्रार्थना पत्र भी दिया था।
इसी विवाद में फंसने के डर से प्रभाकर ने मृतक के बेटों नसीब, हसीब और वसीला के पहले पति के पुत्र मुसीब को अपने साथ मिला लिया। सभी ने मिलकर दंपत्ति की हत्या की साजिश रची।
कैसे की गई हत्या?
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि
-
22/23 नवंबर की रात,
-
दंपत्ति के सोते समय,
-
बांस के डंडे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
यह वारदात आरोपियों ने साजिश के तहत संपत्ति हड़पने के इरादे से अंजाम दी।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
-
हसीब उर्फ गुड्डू: पहले भी मारपीट और धमकी के मामले में नामजद।
-
प्रभाकर त्रिपाठी: धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज।
गिरफ्तारी टीम
इकौना पुलिस की टीम— उपनिरीक्षक रामसजीवन निषाद, उ.नि. रामदुलार यादव, उ.नि. संतोष यादव, हे.का. अभिनाश यादव, हे.का. राम सिंह, आरक्षी शेषराम वर्मा और आरक्षी मुकेश कुमार—ने यह सफलता हासिल की।
थाना इकौना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

