मायावती के घर गूंजी किलकारी, भतीजे आकाश आनंद बने पिता, बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

Sandesh Wahak Digital Desk: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। इस खुशखबरी की जानकारी स्वयं बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की है।

मायावती ने अपने पोस्ट में बताया कि आकाश आनंद को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है, जिससे पूरे परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर है। मायावती ने एक भावुक जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उनके लिए सबसे गर्व की बात यह है कि आकाश आनंद ने अपनी बेटी को भी ‘बहनजी’ (मायावती) की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने और उसी अनुरूप तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है।

मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

बसपा सुप्रीमो ने इस संकल्प का स्वागत करते हुए बताया कि नवजात बच्ची और उसकी मां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि आकाश आनंद बसपा में मायावती के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाते हैं और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Also Read: UP News: राहुल, प्रियंका, सोनिया और खरगे सहित कई नेताओं को नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.