पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर किया नमन

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए गुरु साहिब को साहस, करुणा और बलिदान की जीवंत मूर्ति बताया।

पीएम मोदी ने साझा कीं लंगर सेवा की तस्वीरें

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में इस साल की शुरुआत में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब (गुरु साहिब की जन्मस्थली) की अपनी यात्रा की कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी को गुरुद्वारे में अरदास करते, जोड़ा साहिब के दर्शन करते और बहुत ही श्रद्धा के साथ संगत को लंगर परोसते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा कि गुरु साहिब का विजन आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ कर्तव्य और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

अन्याय के खिलाफ चेतना के प्रतीक: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दशम गुरु के चरणों में शीश झुकाते हुए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, अन्याय और दमन के विरुद्ध चेतना जागृत करने वाले सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन शौर्य और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम है। उन्होंने आगे कहा कि धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देना ही सर्वोच्च मानवीय कर्तव्य है, जो हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं से मिलता है।

Also Read: Sitapur News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.