यूपी मदरसा अवकाश: 1 जनवरी से 10 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां, 2026 का कैलेंडर जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के बाद अब मदरसों में भी शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के आदेशानुसार, प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त मदरसे 1 जनवरी से 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही बोर्ड ने वर्ष 2026 की विस्तृत अवकाश तालिका (Holiday Calendar) भी जारी कर दी है।

प्रमुख छुट्टियों का ब्यौरा

मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, 2026 में छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है। 18 फरवरी से रमजान शुरू होने की संभावना को देखते हुए 16 फरवरी से 30 मार्च तक (33 दिन) वार्षिक अवकाश रहेगा।

प्रमुख त्योहार: ईद-उल-फित्र: 4 दिन

ईद-उल-अजहा: 5 दिन

मुहर्रम: 5 दिन

शब-ए-बरात व ईद मिलादुन्नबी: 2-2 दिन

अन्य अवकाश: होली, दीपावली, रक्षाबंधन, क्रिसमस, महावीर जयंती और डॉ. आंबेडकर जयंती सहित सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक पर्वों पर मदरसे बंद रहेंगे।

संचालन और प्रशासनिक नियम

साप्ताहिक अवकाश: मदरसों में साप्ताहिक छुट्टी पहले की तरह शुक्रवार को ही रहेगी।

राष्ट्रीय पर्व: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती पर शिक्षण कार्य बंद रहेगा, लेकिन शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

अतिरिक्त छुट्टियां: प्रबंधक 3 और प्रधानाचार्य 2 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षकों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश (CL) देय होगा।

समय में बदलाव: मौसम के अनुरूप मदरसा प्रबंधन संचालन समय में बदलाव कर सकता है, बशर्ते कुल शैक्षिक घंटे कम न हों।

मदरसों का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 16,460 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जिनमें से 560 मदरसे सरकार द्वारा अनुदानित (Aided) हैं। मदरसा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अत्यधिक ठंड या गर्मी के कारण जिलाधिकारी (DM) द्वारा घोषित अवकाश मदरसों पर भी स्वतः लागू होंगे।

Also Read: यूपी मतदाता सूची अपडेट: फिर बढ़ी SIR की समयसीमा, अब 6 जनवरी को आएगा ड्राफ्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.