मिर्जापुर: 3 जनवरी को सपा की बैठक और सावित्रीबाई फुले जयंती का आयोजन; दिग्गजों का होगा जुटान

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, आगामी 3 जनवरी 2026 को मिर्जापुर जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) पर एक महत्वपूर्ण दोहरे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पार्टी महान क्रांतिकारी शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाएगी और साथ ही अपनी मासिक संगठनात्मक बैठक भी करेगी।

बैठक के मुख्य एजेंडे

समाजवादी पार्टी की इस मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनावों के दौरान ‘एसआईआर’ (SIR) जमा करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला प्रभारियों के नामांकन पर विचार-विमर्श होगा।

जिले में व्याप्त खाद की किल्लत, सिंचाई हेतु पानी, बिजली आपूर्ति की समस्या और अन्य स्थानीय मुद्दों पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने विचार रखेंगे। समाज सुधारक और कवयित्री सावित्रीबाई फुले के क्रांतिकारी विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, विधानसभा/ब्लॉक/नगर अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे समय से इस बैठक और जयंती कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Also Read: AMU शिक्षक हत्याकांड का खुलासा: 6 साल पुरानी रंजिश और ‘मुखबिरी’ के शक में हुई थी दानिश अली की हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.