कैटरीना कैफ ने पहली बार दुनिया को दिखाई बेटे विहान की झलक, नन्हे हाथों की फोटो शेयर कर लिखा- हमारी उम्मीद की किरण
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर यानी ‘मदरहुड’ को एन्जॉय कर रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना के फैन्स लंबे समय से उनके बेबी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। कैटरीना ने अपने नन्हे राजकुमार विहान कौशल के छोटे-छोटे हाथों की एक बेहद प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।
कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा- हमारी उम्मीद की किरण (Our Ray of Hope)। हालांकि कैटरीना ने अभी तक बेटे का चेहरा (Face) नहीं दिखाया है, लेकिन इस नन्हीं सी झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। परिणीति चोपड़ा ने कमेंट में लिटिल बडी लिखा, वहीं कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी दिल वाले इमोजी बनाकर विहान पर आशीर्वाद बरसाया है।
3 महीने का हुआ विक्की-कैटरीना का बेटा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर 7 नवंबर, 2025 को किलकारी गूंजी थी। अब विहान करीब 3 महीने के हो गए हैं। याद दिला दें कि विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी, जिसके बाद से ही यह जोड़ा लगातार सुर्खियों में रहता है।
Also Read: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, इस विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

