बस्ती में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू, DIG संजीव त्यागी मैदान पर खुद हाथ आजमाकर खिलाड़ियों को दिया संदेश

Basti News: जिला वॉलीबॉल संघ बस्ती और बजरंग बली सरस्वती व्यायामशाला के संयुक्त तत्वाधान में स्व. जगदम्बिका देवी एवं स्व. हनुमन्त प्रसाद मिश्र मेमोरियल तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।

खेल केवल मनोरंजन नहीं, जीवन का आधार है

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए DIG संजीव त्यागी ने बहुत ही प्रेरक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए खेल के मैदान से सीखी गई बातें बहुत काम आती हैं। उन्होंने कहा, खेलते समय जिस तरह हमारा पूरा ध्यान गेंद और लक्ष्य पर होता है, वही एकाग्रता जीवन के हर क्षेत्र में होनी चाहिए। अगर आपका लक्ष्य निश्चित है, तो सफलता भी सुनिश्चित है। डीआईजी ने जोर देकर कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी है। इससे टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक सोच पैदा होती है।

Basti State Level Volleyball Tournament

मैदान पर उतरे डीआईजी, खुद खेली एक पारी

उद्घाटन के बाद माहौल तब और जोश से भर गया जब डीआईजी संजीव त्यागी खुद को मैदान पर उतरने से रोक नहीं पाए। उन्होंने स्थानीय व्यायामशाला की टीम की ओर से एक पारी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल के बाद उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, वंश गोपाल मिश्र, राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, जीशान हैदर रिजवी, आशीष, परवेज, राजेश सोनी, मन्चल और अनुराग कुमार श्रीवास्तव सहित खेल जगत और प्रशासन से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

Also Read: मेहनत पर चली ‘कटौती’ की कैंची: लखीमपुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मियों का हल्ला बोल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.