Bareilly News: चाकू से हमला करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य अभियुक्त सहित तीन गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना बारादरी पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 15 जनवरी 2026 को मोहम्मद कासिम पुत्र इसराइल, निवासी मोहल्ला जितपुर, पानी की टंकी, थाना बारादरी, बरेली ने पुलिस को सूचना दी कि आफताब पुत्र तौफीक प्रधान (पंखिया हिस्ट्रीशीटर), निवासी पशुपति बिहार, थाना बारादरी तथा उसके साथी सब्बू, सोहिल पुत्र वली हसन निवासी एजाज नगर, गौटिया शादी हॉल के पास और अचल सैनी निवासी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी क्षेत्र, थाना बारादरी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

सूचना के आधार पर थाना बारादरी पर मु.अ.सं. 041/2026 धारा 115(2)/351(2)/126(2)/110 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त आफताब पुत्र तौफीक प्रधान को घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके साथ ही घटना में सहयोग करने वाले अभियुक्त सोहिल पुत्र वली हसन और अचल सैनी पुत्र अग्नि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

सहायक अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध की सजा सात वर्ष से कम होने के कारण उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर मुचलके पर पाबंद किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. आफताब पुत्र तौफीक प्रधान (पंखिया हिस्ट्रीशीटर), निवासी पशुपति बिहार, थाना बारादरी, बरेली

  2. सोहिल पुत्र वली हसन, निवासी एजाज नगर, गौटिया शादी हॉल के पास, थाना बारादरी, बरेली

  3. अचल सैनी पुत्र अग्नि कुमार, निवासी डिफेंस कॉलोनी, लाल फाटक, थाना कैंट, बरेली

बरामदगी

  • एक अदद नाजायज चाकू

पुलिस पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त आफताब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान का पुत्र है। वह अपने मोहल्ले के युवकों के साथ दबंगों का गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है।

वादी द्वारा सलाम न करने की बात को लेकर अभियुक्त रंजिश रखता था, इसी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और चाकू से हमला किया।

पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक: श्री धनंजय कुमार पांडेय

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक: श्री कुशलपाल सिंह

  • हेड कांस्टेबल: लोकेंद्र सिंह

  • हेड कांस्टेबल: विनीत कुमार

पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read: Barabanki News: GRP ने ट्रेन में चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.