Lucknow Crime News: शादी का झूठा भरोसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-दक्षिणी अंतर्गत थाना पीजीआई पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को वृन्दावन योजना क्षेत्र से पकड़ा गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2025 को पीड़िता ने थाना पीजीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनिल कुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के आधार पर थाना पीजीआई में मु0अ0सं0 037/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 15 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार (31 वर्ष), निवासी वृन्दावन योजना, लखनऊ को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से जनपद उन्नाव का रहने वाला है और प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Also Read: Bareilly News: चाकू से हमला करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य अभियुक्त सहित तीन गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.