The 50 से हिल जाएगा टीवी का गेम, एक ही महल में होंगे 50 सितारे!

Sandesh Wahk Digital Desk: अगर आप यह सोच रहे थे कि बिग बॉस 19 के खत्म होते ही टीवी पर रियलिटी शोज का सन्नाटा छा जाएगा, तो आप गलत हैं। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार अब तक का सबसे बड़ा और अनोखा रियलिटी धमाका करने के लिए तैयार हैं। 1 फरवरी से दर्शकों की स्क्रीन पर नया शो The 50 दस्तक देने जा रहा है, जिसे मेकर्स खुद अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी ब्लास्ट बता रहे हैं।

होगा 50 कंटेस्टेंट का इम्तिहान

दरअसल The 50 के लिए मुंबई में एक भव्य महल तैयार किया गया है। लेकिन यह महल आराम या ऐशोआराम के लिए नहीं, बल्कि यहां रहने वाले 50 कंटेस्टेंट की कड़ी परीक्षा लेने के लिए बनाया गया है। जियो हॉटस्टार के मेकर्स ने हाल ही में इस शो से जुड़े राज़ खोले हैं और बताया है कि इसका कॉन्सेप्ट सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट पर आधारित है। सलमान खान भी इस शो को रियलिटी शो का बाप बता चुके हैं।

असल में The 50 में 50 नामचीन हस्तियां एक ही जगह पर नजर आएंगी और यह शो कुल 50 एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेन करेगा। हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसे टास्क होंगे जो न सिर्फ मनोरंजक होंगे बल्कि बेहद मुश्किल भी होंगे। इस खेल में कब कौन बाहर हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा। नियम पल पल बदलेंगे और खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती के साथ-साथ उनके सोशल गेम की भी कड़ी परीक्षा होगी।

The 50 में किन सितारों की एंट्री की चर्चा?

हालांकि The 50 के मेकर्स ने अभी पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन जिन नामों की चर्चा टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में हो रही है, वे चौंकाने वाले हैं। श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, प्रतीक सहजपाल, धनश्री वर्मा, एमीवे बंटाई और ऋद्धि डोगरा के नाम सामने आ रहे हैं। इनके अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी, उर्फी जावेद, कुशा कपिला और अंशुला कपूर भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। बिग बॉस के पुराने खिलाड़ी शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, जय भानुशाली, श्रीसंत और मल्लिका शेरावत के नाम भी चर्चा में हैं। वहीं करण पटेल, मिस्टर फैसुम शयनी दोशी और दिव्या अग्रवाल के नाम पर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक मुहर लग चुकी है। खबरों के मुताबिक स्प्लिट्सविला फेम निकिता भामिदिपति भी शो में नजर आ सकती हैं।

मोनालिसा और विक्रांत की एंट्री से बढ़ेगा इमोशन

वहीं The 50 की सबसे इमोशनल और पावरफुल जोड़ी भोजपुरी क्वीन मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत को माना जा रहा है। मोनालिसा ने साफ कहा है कि वह इस शो में कोई किरदार निभाने नहीं बल्कि अपनी असली शख्सियत दिखाने आ रही हैं। खास बात यह है कि यह जोड़ी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन शो में एंट्री करने वाली है। विक्रांत सिंह राजपूत ने भी भरोसा जताया है कि मोनालिसा के साथ मिलकर वह इस महल में अपनी मजबूती साबित करेंगे।

इस बार जनता ही होगी असली बॉस

वहीं इस बार The 50 में दर्शकों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। शो का विजेता कौन बनेगा और उसे कितनी इनामी राशि मिलेगी, इसका फैसला पूरी तरह जनता की वोटिंग से होगा। यानी कंटेस्टेंट्स को महल के अंदर टिके रहने के साथ-साथ बाहर दर्शकों का दिल जीतना भी उतना ही जरूरी होगा। यही वजह है कि द 50 को रियलिटी शोज की दुनिया में एक बिल्कुल नया और अनोखा प्रयोग माना जा रहा है।

 

Also Read: धुरंधर में रहमान डकैत के रोल के लिए Akshay Khanna नहीं थे पहली पसंद!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.