Sambhal News: CJM विभांशु के तबादले के विरोध में उतरे वकील, प्रदर्शन कर जताया विरोध
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर, जिन्होंने हाल ही में एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया था, उनका तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया है। महज तीन महीने के कार्यकाल में हुए इस तबादले ने विवाद खड़ा कर दिया है।
बुधवार को संभल जिला न्यायालय परिसर में माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब अधिवक्ताओं ने इस तबादले के विरोध में काम रोककर नारेबाजी की। वकीलों का कहना है कि सीजेएम विभांशु सुधीर अपने काम में बेहद पारदर्शी और सक्रिय थे। उनके द्वारा लिए गए फैसलों से न्याय प्रक्रिया में तेजी आई थी। अधिवक्ताओं ने सवाल उठाया कि बेहतर काम करने वाले अधिकारी का इतनी जल्दी तबादला करना न्याय व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
संभल | CJM विभांशु सुधीर के ट्रांसफर के खिलाफ चंदौसी कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन।
वकीलों ने नारे लगाए– "योगी जब–जब डरता है, पुलिस को आगे करता है"
संभल हिंसा मामले में CO अनुज चौधरी और कई पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले जज का सुल्तानपुर ट्रांसफर हुआ है। https://t.co/fn0F6aOuZ0 pic.twitter.com/eb1Qgshrzb
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 21, 2026
सीजेएम विभांशु सुधीर का यहाँ का कार्यकाल बहुत छोटा रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार, अब उनकी जगह आदित्य सिंह को चंदौसी का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है। कोर्ट ने इस फेरबदल में आठ अन्य न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है, जिसमें सीतापुर के सीजेएम को कन्नौज भेजा गया है।
Also Read: अब ‘राजभवन’ नहीं, ‘जन भवन’ कहलाएगा यूपी के राज्यपाल का आवास, बदला जाएगा नाम

