बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीएम योगी संग किए बांके बिहारी के दर्शन, बोले- यूपी की सड़कें अब विदेशों से भी बेहतर
Mathura News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को मथुरा-वृंदावन का दौरा किया। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से मथुरा पहुंचे नितिन नवीन का बाजना कट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की और दोनों नेताओं ने साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।
मथुरा पहुंचने पर नितिन नवीन प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं, खासकर सड़कों को देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा, आज जब मैं यहां आ रहा था, तो मुझे लगा कि हम विदेशों से भी बेहतर सड़कों पर चल रहे हैं। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश और बदलता हुआ भारत है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल विकास की बात नहीं की, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की है।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath and BJP National President Nitin Nabin offer prayers at the Banke Bihari Temple
Uttar Pradesh BJP president Pankaj Chaudhary is also present pic.twitter.com/yZiHe0TVPC
— ANI (@ANI) January 25, 2026
नितिन नवीन ने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका कार्यक्रम बेंगलुरु इस्कॉन द्वारा संचालित श्री वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर जाने का भी है।
प्रेस से बात करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, एक दौर वह था जब देश का प्रधानमंत्री विश्व मंच पर आंखें मिलाकर बात नहीं कर पाता था, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का लोहा मानती है। वैश्विक स्तर पर आज हर भारतीय का सम्मान बढ़ा है।
Also Read: मन की बात: पीएम मोदी ने आजमगढ़ की तमसा नदी से अनंतपुर के सूखे तक का किया जिक्र

