भारत-EU के बीच ऐतिहासिक डील, PM मोदी ने किया Free Trade Agreement का ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते हुए भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। पीएम मोदी के अनुसार इस समझौते का सीधा लाभ भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूती देगी और सर्विस सेक्टर को नया सहारा प्रदान करेगी।

भारत बन रहा है वैश्विक ऊर्जा शक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा के साथ साथ तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के भारत में हर सेक्टर में लगातार सुधार हो रहे हैं। इन सुधारों की वजह से देश में निवेश का माहौल पहले से बेहतर हुआ है और रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

PM मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दोनों पक्षों के आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला कदम है। इस समझौते का उद्देश्य भारत और EU के बीच दो तरफा व्यापार को बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

भारत-UK ट्रेड डील को भी मिलेगा सहारा

प्रधानमंत्री ने बताया कि ये Free Trade Agreement भारत-EU FTA, भारत और ब्रिटेन के बीच पिछले साल साइन हुए ट्रेड एग्रीमेंट को भी मजबूती देगा। इससे यूरोप के साथ भारत का कुल व्यापार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के समझौते भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद करेंगे।

दरअसल इंडिया एनर्जी वीक 2026 का उद्घाटन गोवा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। इस कार्यक्रम में कई देशों के मंत्री, उद्योग जगत के दिग्गज और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और उन्नत तकनीक मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

 

Also Read: बरेली का प्रशासनिक दंगल: अलंकार अग्निहोत्री जाएंगे कोर्ट, कहा- ‘मेरे खिलाफ रची गई बड़ी साजिश’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.