Banda News: धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, मुसलमानों को गाली देने से नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र

Banda News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस बार हिंदू समाज को आत्ममंथन की सलाह दी है। बांदा में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का रास्ता दूसरों के प्रति नफरत से होकर नहीं गुजरता।

शास्त्री ने कहा कि अक्सर लोग यह समझते हैं कि मुसलमानों को गाली देने या दूसरे समुदाय को निशाना बनाने से लक्ष्य हासिल हो जाएगा, लेकिन यह गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा, हिंदू राष्ट्र केवल नारों से नहीं बनेगा। इसके लिए सबसे पहले हमें अपने घर और समाज के भीतर फैली कुरीतियों और आंतरिक बुराइयों को खत्म करना होगा।

एकता और सौहार्द पर जोर

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी कमियों को नहीं सुधारेंगे, तब तक समाज में असली शांति और एकता नहीं आ सकती। उनके इस बयान को समाज में भाईचारा और आत्म-सुधार के एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read: केसीआर को फिर SIT का नोटिस, 1 फरवरी को होगी पूछताछ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.