Shamli News: सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, समर्थकों में आक्रोश

Shamli News: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शामली के गांव कंडेला में 31 जनवरी को आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज ने उन पर अत्यंत अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

वायरल हो रहे 51 सेकंड के इस वीडियो में, स्वामी राम विशाल दास महाराज मंच से इकरा हसन को संबोधित करते हुए तीन तलाक और हलाल से बचने का तरीका बता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसे इकरा हसन के समर्थकों और आम लोगों ने नारी शक्ति का अपमान और चुनावी सौहार्द तोड़ने की साजिश बताया है। वे इकरा के चुनाव प्रचार का मज़ाक उड़ाते हुए कहते हैं कि उन्होंने खुद को गुर्जर बता कर वोट मांगे थे।

समर्थकों में भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग

यह वीडियो सामने आते ही कैराना और शामली क्षेत्र में इकरा हसन के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की घटिया भाषा का इस्तेमाल सभ्य समाज को शोभा नहीं देता। यह क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब पर हमला है। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस से मामले की तुरंत जांच करके कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालाँकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर नज़र बनाए हुए है। पुलिस ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। यह घटना उसी कड़ी में है जब पिछले दिनों करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने भी इकरा हसन पर इसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विश्लेषक मान रहे हैं कि यह टिप्पणियाँ पश्चिमी यूपी में चुनाव के दौरान बने मुस्लिम-गुर्जर गठबंधन को निशाना बनाने की कोशिश है।

Also Read: डेब्यू करते ही सस्पेंड हुआ खिलाड़ी, मैच खत्म होते ही टीम से बाहर, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.