मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, कई मजदूरों के मरने की आशंका
Sandesh Wahak Digital Desk: मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में अचानक हुए जोरदार धमाके से चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि खदान के भीतर गहराई में काम कर रहे मजदूरों को संभलने या बाहर निकलने का एक पल भी मौका नहीं मिला।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। फिलहाल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि मलबे में दबे लोगों को निकाला जा सके। हालांकि, खदान के अवैध होने और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मृतकों में असम के मजदूरों की आशंका
शुरुआती जानकारी और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हादसे का शिकार हुए ज्यादातर मजदूर पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मृतकों की सही संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Also Read: लखनऊ के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नगर निगम को दिए सख्त निर्देश

