साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 8 लोग पुलिस कस्टडी में

Sandesh Wahak Digital Desk: तमिल और मलयालम सिनेमा में सक्रिय अभिनेत्री अंजू कृष्णा के लिए गुरुवार का दिन काफी भारी पड़ा। चेन्नई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वलसरवाक्कम इलाके में छापेमारी की, जहाँ से नशीले पदार्थों की बड़ी खेप के साथ अंजू और उनके कई साथियों को पकड़ा गया।

पुलिस की कार्रवाई में केवल अंजू ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत से जुड़े अन्य लोग भी फंसे हैं। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में एक असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीला सामान जब्त किया है, जिसमें 6 ग्राम मेथामफेटामाइन, 7 ग्राम प्रीमियम ‘OG’ गांजा, 15 ग्राम भांग और LSD स्टैम्प, 9 मोबाइल फोन (जिनके जरिए ड्रग्स की डीलिंग की आशंका है) शामिल है।

कौन हैं अंजू कृष्णा

31 वर्षीय अंजू कृष्णा ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी एक जगह बनाई थी। उन्हें ‘आकाशम कडन्न’, ‘आरो’ और 2023 में आई चर्चित फिल्म ‘ओम वेल्लीमलाई’ के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर भी उनके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहाँ वे अक्सर अपने फोटोशूट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। पुलिस ने अंजू और विंसी निवेथा के अलावा कार्तिक राजा, यशवंत, श्रीराम, अल्विबिनशा और वेंकटेश कुमार को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये लोग केवल ड्रग्स का सेवन कर रहे थे या फिर किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं।

Also Read: जनसंख्या घटने से चीन बदल रहा है अपनी नीति, महिलाओं पर ज्यादा बच्चे पैदा करने का दबाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.