आतंकी अब्दुल रहमान का शव पहुँचा अयोध्या, मजनाई गांव में भारी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी

Ayodhya News: फरीदाबाद की नीमका जेल में मारे गए आतंकी अब्दुल रहमान का शव बुधवार को उसके पैतृक निवास अयोध्या लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसके पिता और परिवार के सदस्य शव को लेकर जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित मजनाई गांव पहुँचे। गांव के ही कब्रिस्तान में उसे दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है।

अब्दुल रहमान फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था, जहाँ रविवार रात करीब 2 बजे बैरक नंबर 3 के पास उस पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, हमलावर का नाम अरुण चौधरी है, जो मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद अरुण ने किसी नुकीली और धारदार वस्तु से अब्दुल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चोट इतनी गंभीर थी कि अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई।

अयोध्या को दहलाने की रची थी साजिश

अब्दुल रहमान का नाम पिछले साल मार्च में तब चर्चा में आया था जब उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। 2 मार्च, 2025 को उसे पाली गांव के पास से दबोचा गया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिन्हें बाद में डिफ्यूज किया गया। जांच में पता चला था कि वह अयोध्या में बड़े धमाके की फिराक में था। उसके फोन से राम मंदिर की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुए थे।

Also Read: राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है, सदन में बोले Rahul Gandhi

Get real time updates directly on you device, subscribe now.