‘हार के डर से बौखलाई भाजपा अब सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग’, सिद्धार्थनगर में बोले उग्रसेन सिंह

सिद्धार्थनगर: जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र स्थित बाणगंगा चौराहे पर आयोजित ‘PDA जन पंचायत’ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हुंकार भरी। शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं पर दमनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।

'हार के डर से बौखलाई भाजपा अब सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग', सिद्धार्थनगर में बोले उग्रसेन सिंह

‘वोट काटने के लिए बनाया जा रहा दबाव’

उग्रसेन सिंह ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से इतनी बौखला गई है कि अब सरकारी अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बीएलओ (BLO) विजय यादव का उदाहरण देते हुए कहा, “ईमानदार अधिकारियों पर फॉर्म-7 के जरिए जनता का नाम मतदाता सूची से काटने का दबाव डाला जा रहा है। जब वे इसका विरोध करते हैं, तो उनके साथ मारपीट और अभद्रता की जा रही है। समाजवादी पार्टी इस तरह की तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”

PDA की एकजुटता ही तानाशाही का अंत

पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अब उत्तर प्रदेश में फेल हो चुकी है। PDA समाज की एकजुटता ही इस तानाशाही सरकार का अंत करेगी और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगी।

'हार के डर से बौखलाई भाजपा अब सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग', सिद्धार्थनगर में बोले उग्रसेन सिंह

‘हर बूथ पर डट जाएं कार्यकर्ता’

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उग्रसेन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हर गांव और हर बूथ पर मजबूती से पहरा दिया जाए ताकि एक भी वोट कटने न पाए। उन्होंने संकल्प दोहराया कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है।

प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस जन पंचायत में सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुशल तिवारी, प्रदेश सचिव रामू यादव और विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोहिया वाहिनी और छात्र सभा के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: सदन में गरजे सीएम योगी, उपद्रव से उत्सव तक पहुँचा यूपी, बोले- गुंडों को संरक्षण देने वाले अब कर रहे सनातन की बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.