Mahoba News: बच्चों के दूध में मिलाया जा रहा बाल्टी भर पानी, क्लासरूम में सोती मिलीं हेडमास्टर, वीडियो वायरल
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में बड़े पैमाने पर घोलमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो ने बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
वायरल वीडियो कबरई ब्लॉक के ढिकवाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चों को पिलाने के लिए रखी एक बाल्टी में पहले से ढेर सारा पानी भरा हुआ है, जिसमें रसोइया दूध के पैकेट काटकर मिला रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब स्कूल की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) की मौजूदगी में हो रहा था।
वहीं, सामने आए दूसरे वीडियो ने लापरवाही की हदें पार कर दीं। इसमें प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल परिसर में ही मजे से सोती हुई दिखाई दे रही हैं। एक तरफ सरकार बच्चों के पोषण के लिए सप्ताह में 200 ML दूध का प्रावधान करती है, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और लापरवाही की यह तस्वीरें जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं।
जिला महोबा के सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ कितना खिलवाड़ हो रहा है
दूध में पानी मिलते हैं यहां तो पानी में ही दूध मिला रहे हैं
यह भाजपा सरकार का विकास और भ्रष्टाचार pic.twitter.com/LU49cLfoDB— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) February 13, 2026
BSA ने थमाया नोटिस, माँगा जवाब
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना तो विभाग भी हरकत में आया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल मिश्रा ने बताया कि दोनों वीडियो उनके संज्ञान में आए हैं। आरोपी प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के भीतर इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। BSA ने स्पष्ट किया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो शिक्षिका के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: सिद्धार्थनगर को मिलेगा जाम से छुटकारा, 94 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाईपास

