T20 World Cup 2026: कनाडा के युवराज ने रचा इतिहास, ध्वस्त हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

New Zealand के खिलाफ करो-या-मरो मुकाबले में उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल रहे।

इस शतक के साथ युवराज टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई।

टीम का पहला विकेट 116 के स्कोर पर गिरा, जहां बाजवा 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया। कनाडा ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए।

Yuvraj Samra

यह पारी कई मायनों में खास रही। युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले एसोसिएट नेशन खिलाड़ी बने और मौजूदा संस्करण की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी उनके नाम रही। इससे पहले जारी वर्ल्ड कप में Pathum Nissanka शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे।

कौन हैं युवराज सामरा

युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को हुआ। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और कनाडा के लिए अब तक 8 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

इसके अलावा 10 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 267 रन दर्ज हैं। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बेटे का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Yuvraj Singh के नाम पर रखा।

न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को Finn Allen ने तेज़ शुरुआत दिलाई, लेकिन लगातार दो विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया।

इसके बाद Rachin Ravindra (39 गेंदों में 59) और Glenn Phillips (36 गेंदों में 76) ने बेहतरीन साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Also Read: इमरान खान की मदद के लिए आगे आए कपिल देव-सुनील गावस्कर, पाक सरकार से की तीन बड़ी मांगें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.