T20 World Cup 2026: हेटमायर के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, लगातार 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास

Sandesh Wahak Digital Desk: सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज Shimron Hetmyer ने इतिहास रच दिया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हेटमायर ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस दौरान उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

हेटमायर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। सातवें ओवर की आखिरी दो गेंदों और अगले ओवर की पहली तीन गेंदों पर उन्होंने लगातार पांच छक्के जड़े।

खास बात यह रही कि जब वह सिर्फ 9 रन पर थे, तब उनका कैच छूट गया। इस जीवनदान का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

T20 World Cup 2026

हेटमायर की पारी 34 गेंदों में 85 रन पर समाप्त हुई, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वह शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक पारी ने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी।

इससे पहले इसी टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब खुद ही तोड़ दिया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ हेटमायर मौजूदा T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 54.75 की औसत और 185.59 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं। इस सूची में पाकिस्तान के Sahibzada Farhan 220 रन के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।

हेटमायर की इस पारी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे यादगार पारियों में गिना जा रहा है, जिसने वेस्टइंडीज को सुपर-8 में मजबूती से बनाए रखा है।

Also Read: T20 इतिहास में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले खिलाड़ी, टॉप पर है ये भारतीय दिग्गज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.