2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्म Spirit को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2026-2027 सिनेमाप्रेमियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं में एक नाम फिल्म Spirit का भी है, जिसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म को पहले से ही 2027 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है और अब मेकर्स ने एक नया सरप्राइज देकर फैंस की धड़कनें और तेज कर दी हैं।

विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक

हाल ही में फिल्म से Vivek Oberoi का दमदार फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसने फिल्म Spirit की दुनिया को और भी रहस्यमयी और हाई वोल्टेज बना दिया है। पहली झलक में विवेक ओबेरॉय बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने करियर में कई विविध और प्रभावशाली भूमिकाएं निभा चुके विवेक इस फिल्म में एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगे, जो कहानी की परतों को और गहराई देगा। उनका स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के हाई स्टेक्स यूनिवर्स में नई एनर्जी और टकराव लेकर आने वाला है। फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऐश्वर्या देसाई की एंट्री से बढ़ी ताजगी

वहीं विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म Spirit में एक और नया चेहरा जुड़ा है, जिनका नाम Aishwarya Desai है। वह इस बड़े प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रही हैं। एक फ्रेश फेस के तौर पर उनकी एंट्री कहानी में नई ताजगी और दिलचस्पी जोड़ने वाली है। जारी किए गए नए पोस्टर में ऐश्वर्या और विवेक साथ नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या चश्मा पहने नशा करते दिख रही हैं, जबकि विवेक हाथ में सिगार लिए खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म की टोन और माहौल को और रहस्यमय बना दिया है।

प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ पैन वर्ल्ड प्रोजेक्ट

वहीं एनिमल की सफलता के बाद फिल्ममेकर Bhushan Kumar और डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga एक बार फिर बड़े पैमाने पर सिनेमा रचने के लिए तैयार हैं। फिल्म Spirit को भारत के सुपरस्टार Prabhas लीड कर रहे हैं, जबकि Triptii Dimri भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगी। स्टारकास्ट की यह मजबूत लाइन अप ही फिल्म को खास बनाने के लिए काफी मानी जा रही है।

दरअसल फिल्म Spirit को एक बड़े बजट की पैन वर्ल्ड एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है और इसे आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ‘स्पिरिट’ न केवल भारतीय दर्शकों बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने की तैयारी में है। रिलीज डेट के करीब आते ही इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ने की संभावना है।

 

Also Read: Thalapathy Vijay को निजी जिंदगी में बड़ा झटका, पत्नी ने मांगा तलाक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.