BJP ने जारी की 9 राज्यसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें और कौन-कौन शामिल

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: राज्य सभा के लिए बीजेपी ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. इसके अलावा असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम शामिल है.

राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन बाकी है. बिहार की 5 सीटों के लिए एनडीए और आरजेडी के बीच मुकाबला है. बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं.

बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी बचा है.

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.