Lucknow News: ‘बांबे पावभाजी’ के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे, टैक्स चोरी की आशंका

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में खाने-पीने के शौकीनों के पसंदीदा अड्डों में से एक ‘बांबे पावभाजी’ पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने पावभाजी संचालकों के ठिकानों पर ‘सर्वे’ की प्रक्रिया शुरू की। शुरुआती जांच में ही विभाग के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं, जो बड़ी टैक्स चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।

‘पेटपूजा’ सॉफ्टवेयर से हेराफेरी का खुलासा

जांच टीम को सर्वे के दौरान पता चला कि बिक्री का हिसाब-किताब रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘पेटपूजा’ (Petpooja) सॉफ्टवेयर के जरिए हेराफेरी की जा रही थी। विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस सॉफ्टवेयर की मदद से असल बिक्री के आंकड़ों को छिपाया जाता था, ताकि कागजों पर कमाई कम दिखाई जा सके और टैक्स बचाया जा सके।

दस्तावेजों की जांच जारी

अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम अभी भी संचालकों के अकाउंट्स, कंप्यूटर डेटा और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और अब तक कितने की टैक्स चोरी की गई है। माना जा रहा है कि सर्वे पूरा होने के बाद बेनामी संपत्ति और अघोषित आय का बड़ा खुलासा हो सकता है।

Also Read: UP News: राष्ट्रपति के अपमान पर बिफरीं मायावती, ममता बनर्जी को दी ये नसीहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.