Siddharthnagar News: लॉकअप से भागने की कोशिश कर रहे 25-25 हज़ारी इनामी गैंगस्टर दोबारा गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस को रविवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का दुस्साहसिक प्रयास करने वाले दो शातिर इनामी बदमाशों को महज दो घंटे के भीतर दोबारा धर दबोचा। ये दोनों अपराधी गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे और पुलिस की नाक के नीचे से फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

पेट दर्द का नाटक और फिल्मी स्टाइल में फरारी

मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि 7 मार्च को एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों, अतुल और मोहम्मद रकीब को गिरफ्तार किया था।

आज यानी 8 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे, इन अभियुक्तों ने लॉकअप के भीतर ‘पेट दर्द’ होने का जबरदस्त नाटक किया। जब संतरी ने मानवता के नाते ताला खोला, तो दोनों ने मौका पाकर संतरी की रायफल छीनने की कोशिश की और धक्का-मुक्की कर फिल्मी अंदाज में वहां से फरार हो गए।

Siddharthnagar News: लॉकअप से भागने की कोशिश कर रहे 25-25 हज़ारी इनामी गैंगस्टर दोबारा गिरफ्तार

2 घंटे के भीतर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

अभियुक्तों के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में घेराबंदी शुरू हुई। एसओजी और थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि भागने के ठीक दो घंटे बाद दोनों बदमाशों को चौधरी मैरिज लॉन के पीछे से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

इन धाराओं में कसा शिकंजा

गैंगस्टर एक्ट के अलावा, पुलिस ने अब इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और कस्टडी से भागने के जुर्म में बीएनएस (BNS) की धाराओं 121(2), 262 और 132 के तहत नया केस दर्ज किया है।

शातिर हैं दोनों अपराधी

पकड़े गए अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है:

अतुल उर्फ साका: इसके खिलाफ सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मोहम्मद रकीब उर्फ झीनक: इसके ऊपर हत्या के प्रयास और लूट जैसे 6 संगीन मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Kushinagar News: CDO वंदिता श्रीवास्तव ने भरी हुंकार- शिक्षा ही महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.