Garib Rath Express को यात्रियों ने बनाया डांस फ्लोर, तेज म्यूजिक पर रील बनाने से मचा हंगामा

Sandesh Wahak Digital Desk : ट्रेन में सफर के दौरान आमतौर पर लोग शांति और आराम की उम्मीद करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस उम्मीद पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ यात्री ट्रेन के कोच को ही डांस फ्लोर बनाते नजर आ रहे हैं। तेज म्यूजिक बजाते हुए वे नाचते और रील बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे बाकी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मामला गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) का बताया जा रहा है, जहां एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कोच को बना दिया पर्सनल स्टूडियो

इस घटना से जुड़ा वीडियो यात्री मनमोहन वर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने बताया कि वह बिलासपुर से लखनऊ तक गरीब रथ एक्सप्रेस से (Garib Rath Express) सफर कर रहे थे। उनके अनुसार यात्रा के दौरान करीब 25 से 30 लोगों का एक बड़ा परिवार ट्रेन के कोच में चढ़ा।

मनमोहन वर्मा के मुताबिक इस समूह ने पूरे कोच को ही अपना पर्सनल स्टूडियो बना लिया। वे तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे, चिल्ला रहे थे और इंस्टाग्राम रील बनाने में लगे हुए थे। इस वजह से कोच में मौजूद अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जो सफर शांत और आरामदायक होना चाहिए था, वह एक तरह से लाइव रियलिटी शो जैसा बन गया था।

रेलवे हेल्पलाइन पर करनी पड़ी शिकायत

वहीं Garib Rath Express में काफी देर तक शोर-शराबा जारी रहने के बाद मनमोहन वर्मा ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और कोच में स्थिति को संभाला। रेलवे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों को शांत कराया गया और इसके बाद ट्रेन के कोच में माहौल सामान्य हो सका।

 

Also Read: क्या होती है सुप्रीम कोर्ट की AOR परीक्षा, पास करने के बाद मिलती हैं खास जिम्मेदारियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.