Siddharthnagar News: सपा महिला सभा की बैठक में रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय पर सोमवार को महिला संघ पीडीए की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

बैठक के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने दोहरे चरित्र से बेनकाब हो चुकी है और देश को बेचने की फिराक में है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं अधिक हो रही हैं।

रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसका उल्टा करती है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा खुद महिला अत्याचार के मामलों में जीरो साबित हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश और प्रदेश में महिलाओं की स्थिति खराब हो रही है और लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Siddharthnagar News: सपा महिला सभा की बैठक में रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विधायक सैयदा खातून ने भी उठाए कई मुद्दे

कार्यक्रम में मौजूद डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने भी भाजपा और सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वे केवल हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में महिलाएं ही भाजपा सरकार को जवाब देंगी। साथ ही उन्होंने डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप के बयान को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि उनकी भाषा से पूरे डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर जनपद के लोग आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Siddharthnagar News: सपा महिला सभा की बैठक में रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव की सरकार बनने का दावा

जनपद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर 44 की जिला पंचायत सदस्य और सपा महिला मोर्चा की नेता रिंधु पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की महिलाओं ने भाजपा की जड़ों को हिला दिया है और अब सिर्फ उनकी विदाई बाकी है।

Siddharthnagar News: सपा महिला सभा की बैठक में रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बैठक में कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस बैठक में समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, महिला नेत्री जुबैदा चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रिंधु पासवान, मीडिया प्रभारी कलाम सिद्दीकी और विजय चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – जाकिर खान

Also Read: Lucknow News: शराब के लिए टोकना पत्नी को पड़ा भारी, नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.