UP Politics: कांशीराम जयंती पर मायावती का चुनावी मंत्र, BSP कैडर को दिया मिशन 2027 का संदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए बहुजन समाज से एकजुट होने और अपने वोट की ताकत को पहचानने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को बसपा के मिशन से जुड़कर ईमानदार और समर्पित अंबेडकरवादी बनना होगा, तभी सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति का सपना साकार हो सकेगा।
कांशीराम जयंती पर मायावती का संदेश
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विस्तृत संदेश साझा करते हुए कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने लिखा कि कांशीराम ने B. R. Ambedkar की सोच और आंदोलन को पूरे देश में जीवित रखा और बहुजन समाज को सत्ता तक पहुंचाने के मिशन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
मायावती ने कहा कि कांशीराम ने जाति के आधार पर शोषित और वंचित लोगों को ‘बहुजन समाज’ की एकता में जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बसपा का ‘सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति’ आंदोलन आज भी पूरी मजबूती से जारी है।

वोट की ताकत से सत्ता की चाबी
बसपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तन, मन और धन से पार्टी के आंदोलन को मजबूत करें और चुनावी सफलता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटें।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपने वोट की ताकत समझनी होगी और उसी के जरिए सत्ता की “मास्टर चाबी” हासिल करनी होगी, ताकि संविधान में दिए गए अधिकारों को ज़मीन पर लागू किया जा सके।
प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम
गौरतलब है कि कांशीराम की जयंती के मौके पर बहुजन समाज पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व का दावा है कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। इसके लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई हैं।
Also Read: अब पीड़ा, दमन और अन्याय को नहीं सहेगा PDA: Akhilesh Yadav

