कांशीराम जयंती पर कांग्रेस की सेवांजलि, सिद्धार्थनगर में लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर

Siddharthnagar News: बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती के मौके पर आज सिद्धार्थनगर जनपद में जनसेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा वीपी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना रहा।

शिविर के दौरान लगभग 50 मरीजों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। केवल जांच ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कीं और उन्हें बेहतर जीवनशैली व स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिए।

कांशीराम जयंती पर कांग्रेस की सेवांजलि, सिद्धार्थनगर में लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर

सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि

डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा, मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर गरीब और लाचार लोगों की सेवा करना ही हमारे लिए उनके प्रति सबसे सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि कांग्रेस का चिकित्सा प्रकोष्ठ भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा के कार्यक्रम जारी रखेगा।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. एन. तिवारी और डॉ. खुर्शीद आलम जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मालवीय, अंजय कुमार दुबे, सुनील मिश्रा, अब्दुल वाजिद और शाकिरा खातून सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: कांशीराम जयंती पर मायावती का दावा, बोलीं- सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.