Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीता बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड, 14 नॉमिनेशन में से 6 पर कब्जा
Sandesh Wahak Digital Desk: 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की “वन बैटल आफ्टर अनदर” और “सिनर्स” के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों फिल्में नॉमिनेशन लिस्ट में टॉप-2 में शामिल थीं, लेकिन बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने अपने नाम किया।
“वन बैटल आफ्टर अनदर” को कुल 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से 6 अवॉर्ड इस फिल्म के हिस्से आए। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर के अलावा बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन), बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट कास्टिंग का पुरस्कार जीता।
क्या है फिल्म की कहानी
थॉमस पिंचन के उपन्यास ‘वाइनलैंड’ से प्रेरित यह फिल्म एक क्राइम-थ्रिलर है। यह एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब की कहानी है, जो 16 साल बाद वापस आए अपने पुराने दुश्मन कर्नल लॉकजॉ से अपनी बेटी विला को बचाने के लिए खतरनाक संघर्ष करता है।
फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने अपनी स्पीच में कहा, मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है ताकि उस दुनिया में फैली अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा पीढ़ी समाज में सामान्य ज्ञान और शालीनता को वापस लाने में मदद करेगी। यह पहला मौका है जब पॉल थॉमस एंडरसन को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इससे पहले वह ‘बूगी नाइट्स’, ‘देयर विल बी ब्लड’ और ‘फैंटम थ्रेड’ जैसी फिल्मों के लिए नॉमिनेट हो चुके थे।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले शॉन पेन समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति पर प्रेजेंटर किरन कल्किन ने मजाकिया अंदाज में कहा, शॉन पेन आज रात यहां नहीं आ सके या आना नहीं चाहते थे। शॉन पेन ने अपने सह-कलाकार बेनिसियो डेल टोरो को हराकर यह पुरस्कार जीता।
Also Read: Moradabad News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

