Bollywood News: लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलीम खान, एक महीने चला इलाज, जानें हेल्थ अपडेट
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर Salim Khan को करीब एक महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
मंगलवार सुबह उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद वह अपने घर लौट आए।
90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया गया।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सलीम खान का ब्लड क्लॉट का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई।
उम्र को देखते हुए उनकी रिकवरी में थोड़ा समय लगने की बात भी सामने आई थी।
इलाज के दौरान उनके बेटे Salman Khan, Arbaaz Khan और Sohail Khan लगातार अस्पताल में मौजूद रहे।
वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से Shah Rukh Khan, Aamir Khan और उनके पुराने सहयोगी Javed Akhtar भी हालचाल लेने पहुंचे।
फिलहाल, सलीम खान की सेहत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.