राघव चड्ढा पर AAP की सर्जिकल स्ट्राइक, राज्यसभा में उप-नेता पद से हटाया, बोलने के समय पर भी लगाई रोक
Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच पिछले कुछ समय से चल रही अनबन की अटकलों पर अब आधिकारिक मुहर लगती दिख रही है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में उप-नेता (Deputy Leader) के पद से हटाने की जानकारी दी है।
हैरानी की बात सिर्फ पद से हटाना नहीं है, बल्कि पार्टी ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए। यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी नेतृत्व और राघव के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं।
कौन होंगे नए सेनापति
राघव चड्ढा की जगह अब पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नए उप-नेता होंगे। पार्टी ने इस बदलाव का औपचारिक पत्र राज्यसभा सचिवालय को सौंप दिया है।
मतभेदों पर लगी मुहर
काफी समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि राघव चड्ढा और पार्टी आलाकमान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी ने भी ‘विवाद’ या ‘पार्टी छोड़ने’ जैसी बात नहीं कही है, लेकिन संसदीय दल में उनकी भूमिका को सीमित करना बहुत कुछ बयां कर रहा है। राघव चड्ढा का आप में सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा है।
शुरुआत: 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ लोकपाल आंदोलन से जुड़े।
उपलब्धि: महज 33 साल की उम्र में देश के सबसे युवा राज्यसभा सांसद बने।
भूमिका: 2023 में संजय सिंह की जगह उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता तक बनाया गया था।
संगठन: दिल्ली से लेकर पंजाब के विधानसभा चुनावों में उन्होंने रणनीतिकार की अहम भूमिका निभाई थी।
Also Read: मालदा में जजों को बंधक बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल के गृह सचिव और DGP से मांगा जवाब

