सरदार पटेल की जयंती पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, SSP ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
Siddharthnagar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/अपराध रोहिणी यादव, प्रतिसार निरीक्षक, एसएसपी के पीआरओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: हमारे भगवान राम तो अखिलेश यादव हैं, अमित शाह के बयान पर सपा सांसद का पलटवार

