कटवा की रैली में गरजे पीएम मोदी, गुजरात में भी नहीं देखा ऐसा उत्साह, 4 मई को बंगाल में होगा बड़ा बदलाव

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के कटवा में शनिवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के जोश की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की रैलियों में इस बार जो जनसैलाब और उत्साह दिख रहा है, वैसा उन्होंने अपने गृह राज्य गुजरात में भी कभी नहीं देखा।

पीएम मोदी ने भीड़ को देखकर भावुक होते हुए कहा, मैं गुजरात से आता हूँ, लेकिन वहाँ भी चाहकर दोपहर 12 बजे ऐसी विशाल रैली नहीं कर सकता था। आप लोगों का यह प्यार और समर्थन अद्भुत है। यहाँ के हालात साफ बता रहे हैं कि 4 मई के बाद बंगाल की तस्वीर बदलने वाली है।

भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र और योजनाओं की गारंटी

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कड़ा प्रहार करते हुए राज्य की जनता से बड़े वादे किए। पीएम ने घोषणा की कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही पिछले 15 वर्षों के टीएमसी शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर एक श्वेत पत्र (White Paper) जारी किया जाएगा।

विरोधियों के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, टीएमसी डरी हुई है, इसलिए झूठ फैला रही है कि भाजपा आई तो कल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। मैं गारंटी देता हूँ कि कोई योजना बंद नहीं होगी, बल्कि टीएमसी नेताओं की ‘लूट की दुकान’ बंद होगी। उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा, जिससे राज्य के गरीबों को मुफ्त इलाज मिल सके।

घुसपैठियों और मददगारों पर होगी सख्ती

सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने साफ किया कि नई भाजपा सरकार न केवल घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी, बल्कि उन लोगों को भी नहीं बख्शेगी जिन्होंने फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उन्हें यहाँ बसाने में मदद की है।

Also Read: UP STF ने यूनियन बैंक मैनेजर नितिन चौधरी को किया गिरफ्तार, करोड़ों का मुद्रा लोन घोटाले का है मास्टमाइंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.